लखनऊ, मई 24 -- पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ, लखनऊ के कैडेटों ने ऐशबाग एवं मैलानी स्टेशन पर 'निशुल्क वाटर सर्विस-प्याऊ' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान प्लेटफॉर्म व ट्रेनों की जनरल और स्लीपर बोगियों में जाकर यात्रियों को पानी पिलाया। इस भीषण गर्मी में यात्री ठंडा पानी पाकर खुश दिखे। यह आयोजन पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के डीआरएम एवं अध्यक्ष भारत स्काउट्स एंड गाइड्स गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और जिला आयुक्त गाइड डॉ. रंजना पाटनी के नेतृत्व में किया गया। ऐशबाग ग्रुप, बादशाहनगर ग्रुप एवं मैलानी ग्रुप के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर-रेंजर एवं लीडर्स ने की सहभागिता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...