स्काउट्स एवं गाइड्स से युवाओं का व्यक्ति निर्माण : गवर्नर
रांची, अगस्त 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स झारखंड का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला। राज्यपाल को विभिन्न जिलों में संचालित प्रशिक्षण, सेवा, सामाजिक जागरुकता, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरुकता व राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। राज्यपाल बोले, स्काउटिंग एवं गाइडिंग युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में बड़ी भूमिका निभाता है। इन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, गौतम लेनिन, देवजीत सिंह, लिली ग्रेस तिग्गा, आशा बागे आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.