दुमका, दिसम्बर 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपराजधानी दुमका और आसपास के इलाके के ईसाई समुदाय के लोगों ने गुरुवार को धूमधाम से क्रिसमस त्योहार मनाया और एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बुधवार को देर रात से ही चारों ओर क्रिसमस का उल्लास छा गया। खुशियों के इस त्योहार में ईसाई समुदाय के लोगों के साथ सभी वर्ग के लोग शामिल होकर शांति और भाईचारे का संदेश दिया। रात 12 बजे से ही दुमका शहर और आसपास के कस्बों एवं गांवों में गिरिजाघरों में प्रार्थना हुई। गुरुवार को सुबह से ही गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई, जिसमें अच्छी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने भाग लिया। प्रार्थना सभा में धर्मगुरू ने प्रभु यीशु की महिमा और इनके उपदेशों का वर्णन किया। मौके पर धार्मिक गीत गाए गए। क्रिसमस के अवसर पर जगर-जगर नृत्य संगीत का भी आयोजन हुआ। क्रिसमस के अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.