प्रयागराज, अप्रैल 11 -- नेहरू ग्राम भारती (मानित) विश्वविद्यालय के जमुनीपुर परिसर में पांच दिवसीय रोवर-रेंजर प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का समापन हुआ। जिला संस्था प्रयागराज से नियुक्त प्रशिक्षक गायत्री यादव के निर्देशन में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों ने अनुशासन, नेतृत्व, टीम वर्क और सेवा-भावना का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सुंदरम शुक्ला ने स्काउटिंग को जीवन जीने की श्रेष्ठ कला बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ. आलोक मिश्र ने ऐसे शिविरों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कैम्प फायर और निरीक्षण ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...