बदायूं, फरवरी 27 -- बिसौली, संवाददाता। संविलयन विद्यालय हर्रायपुर में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और कम से कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कलाओं की ट्रेनिंग दी गई। मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रिय कार्यकारिणी सदस्य हरीओम पाराशरी ने कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला सिखाती है। सच्चा स्काउट वही है जो विपरीत परिस्थितियों में भी मानवता की सेवा को सर्वोपरि रखता है और राष्ट्रहित के लिए सदैव तत्पर रहता है। उद्योगपति अखिलेश शर्मा ने कहा कि यदि युवा स्काउटिंग की भावना को अपने जीवन में उतार लें, तो कोई भी चुनौती राष्ट्र की उन्नति को रोक नहीं सकती। समाजसेवी देवेश शंखधार ने कहा कि बच्चे अपने चिंतन, चरित्र और व्यवहार में परिवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.