गोरखपुर, सितम्बर 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। भारत स्काउट तथा गाइड उत्तर प्रदेश, गोरखपुर के तत्वावधान में दयानन्द इंटर कॉलेज, बक्शीपुर में आयोजित प्रवेश एवं प्रथम सोपान के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोलियों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या मनोरमा चौधरी और स्काउट प्रभारी शिक्षक नितिन आनंद ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टोलियों को ट्रॉफी प्रदान की। अन्य प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र और सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्या ने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करती है। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में सकारात्मक रहने की सीख भी मिलती है। स्का...