कानपुर, मई 13 -- कानपुर। द्वितीय सैमुअल बाली एंड बक्को देवी क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें रोलैंड एकादश ने स्काई एकादश को 76 रन से हराकर खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में घातक गेंदबाजी करने वाले सुमित वशिष्ठ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में रोलैंड एकादश ने 33.3 ओवर में 178 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष वर्मा ने 50 रन और सौरभ मिश्रा ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में अंकित माधव ने चार और अंकित ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में स्काई एकादश की टीम 25.5 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में सुमित ने पांच और सात्विक तीन विकेट लिया। विजेता टीम और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि हिमांशु प्रधान ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्लेयर ऑफ द ट...