नोएडा, फरवरी 24 -- दोनों स्टेशनों के जुड़ाव में बीम बाधा बन रही इसे हटाने के संबंध में सेफ्टी रिपोर्ट ली जाएगी नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-51-52 मेट्रो स्टेशन के बीच बन रहे स्काईवॉक को दोनों तरफ जोड़ने के लिए आईआईटी की मदद ली जाएगी। सेक्टर-51 स्टेशन की तरफ स्काईवॉक को जोड़ने में बीम बाधा बन रही है। इसे हटाने के संबंध में प्राधिकरण आईआईटी से सेफ्टी रिपोर्ट लेगा। ऐसे में स्काईवॉक को शुरू होने में एक महीने का समय लगने का अनुमान है। सेक्टर-51-52 मेट्रो स्टेशन के बीच स्काईवॉक बनकर तैयार हो चुका है। अब मुख्य रूप से सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन की तरफ स्काईवॉक को जोड़े जाने का काम बाकी रह गया है। यहां पर स्टेशन की बीम आड़े आ रही है। जिस जगह इसको जोड़ा जाना जाना है, वहां बीचो-बीच यह बीम है। अब इसको हटाए बिना स्काईवॉक से जोड़ा जाना संभव नहीं है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.