रुडकी, मई 14 -- कृष्णा नगर स्थित स्काईवर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्र एवं छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल करते हुए स्कूल, क्षेत्र और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा राधिका सिंघल ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। गुरुवार को स्कूल प्रबंधक ने मेधावी छात्र एवं छात्राओं को मिठाई खिलाते हुए सम्मानित किया। गुरुवार को विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मेधावी बच्चों को विद्यालय के अध्यक्ष रफल सिंह, प्रबंधक विकास तोमर, जेएस राठौर और प्रधानाचार्या सुचित्रा अग्रवाल ने मिठाई खिलाते हुए सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- दून इंटरनेशनल स्कूल के रुद्राक्ष और ओजस्वी बने टॉपर उन्होंने कहा कि इस स्कूल के बच्चे हर साल बेहतर परीक्षा परिणाम लात...