लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति (स्कल्पर) का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें समीक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। संयुक्त सचिव डॉ. अंबरीश कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। विशेष सचिव विनीत प्रकाश, डॉ. दीपक कोहली, अजीज अहमद और पेंशनर्स एसोसिएशन के महामंत्री ओंकारनाथ तिवारी को संरक्षक बनाया गया है। उप सचिव आनंद कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, अनुसचिव अजय कुमार मिश्र और सेवानिवृत्त समीक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार सक्सेना को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.