प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- कुंडा/बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र पर सोमवार को सिद्धपीठ मां ज्वालादेवी और मां भद्रकाली देवी की पूजा स्कंद माता के स्वरूप में की गई। मां के स्कंद माता के स्वरूप की पूजा के लिए भोर से ही भक्तों की भीड़ मंदिर पर लगी रही। सोमवार सुबह शृंगार और पूजन के बाद मंदिर के पट खुले तो भक्तों ने मां के स्कंद माता स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। मां ज्वालादेवी के साथ माता मैया धाम परियावां, मां वैष्णोदेवी धाम मिश्रपुर, मां भद्रकाली देवी बाबागंज, मां नायर देवी धाम हीरागंज, मां पटना देवी धाम पटना, मां कामाक्षी देवी धाम कमासिन, मां चामुंडा धाम पंवासी, मां फूलमती देवी धाम बिसहिया, मां काली देवी धाम कुंडा में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.