फरीदाबाद, मार्च 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। स्मार्ट सिटी के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां को फल-फूल अर्पित कर लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता को सिंदूर, चूड़ी, चुनरी, नारियल और फल-फूल अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व में शांति की कामना की। सुबह की आरती के साथ ही मंदिरों में दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। लंबी कतारों में खड़े होकर भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव से मां की आराधना की।मां स्कंदमाता को देवी दुर्गा का पांचवां स्वरूप माना जाता है। इन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.