प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन प्रमुख देवी मंदिरों में मां भगवती के स्कंदमाता स्वरूप के दर्शन को भक्तों की कतार लगी रही। भोर की मंगलाआरती हो या शाम की शृंगार आरती या मध्यरात्रि की शयन आरती, हर आरती के दौरान मां अलोपशंकरी मंदिर, मां ललिता देवी व मां कल्याणी देवी के दरबार में परिसर से लेकर मुख्य द्वार के बाहर तक जयकारों की गूंज सुनाई देती रही तो मां को चुनरी व नारियल अर्पित करने को भक्त उत्सुक दिखाई दिए।सोमवार का दिन होने की वजह से मां अलोपशंकरी व मां ललिता देवी के परिसर में कर्णछेदन व मुंडन संस्कार के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से परिजन अपने बच्चों को लेकर पहुंचे। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक संस्कार कराने वालों की भीड़ लगी रही। जहां परिसर में मां का आह्वान कर परिजनों ने संस्कार कराए, वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.