ललितपुर, मार्च 23 -- जनपद में नवरात्र के पांचवें दिन पहाड़ों पर रहकर सांसारिक जीवों में नवचेतना का निर्माण करने वालीं स्कंदमाता का पूजन विधिविधान के साथ किया गया। जनपद के विभिन्न देवी मंदिरों में माता के करुणामयी स्वरूप को भक्तों ने भक्तिभाव से सजाया और उनकी आरती उतार फल, मिष्ठान आदि का भोग लगाया। शहरी क्षेत्रों के साथ ही तहसील मड़ावरा में देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र के दौरान भक्तों का तांता लगा रहता है। सोमवार को नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की मंदिरों में पूजा अर्चना हुई। सुबह से लेकर देर रात्रि क भक्तों की भीड़ लगी रही। किसी ने माता को चुनरी चढ़ायी तो किसी ने फल व मिष्ठान का भोग लगाकर जगतजननी से मनोवांछित फल मांगा। लौंग व बताशा का भोग लगाने के बाद लौंग और कपूर से उनकी आरती उतारी गयी। वहीं शाम को विभिन्न दृव्यों से उनका अर्चन हुआ। फि...