अमरोहा, सितम्बर 27 -- नवरात्र पर्व पर शनिवार को देवी मंदिरों में माता के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता की पूजा कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घरों और मंदिरों में मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की आरती गूंजी। देवी मंदिरों में सुबह कपाट खुले तो श्रद्धालुओं का तांता लगा गया। शहर के बस्ती स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर, ललिता देवी मंदिर आदि में सुबह के वक्त पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.