बरेली, मार्च 24 -- चैत्र नवरात्र के पंचम दिवस सोमवार को माता के पांचवें स्वरूप देवी स्कंदमाता की श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की। शहर के मंदिरों से लेकर घरों तक धार्मिक आयोजन हुए और माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता को केले और दूध से बनी खीर का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित सुशील पाठक ने बताया कि धर्म शास्त्रों के अनुसार पंचम दिवस पर मां स्कंदमाता की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि माता की उपासना से संतान सुख की प्राप्ति होती है और संतान के स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की रक्षा स्वयं मां करती हैं। इसी आस्था के चलते श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ व्रत रखकर माता की आराधना की और चुनरी, नारियल व पुष्प अर्पित किए।साहूकारा स्थित नवदुर्गा मंदिर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.