कानपुर, जून 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों में बिजली के पोल न लगे होने से लोग 100 से 150 मीटर तक केबिल बल्लियों व बांस के सहारे लगाकर आपूर्ति चालू किये हुए हैं। वहीं उपभोक्ताओं का आरोप है कि आंधी-तूफान में प्रतिदिन उन्हें बिजली की आपूर्ति चालू रखने के लिए सुबह खुद ही बांस-बल्लियों को दुरूस्त करना पड़ता है। अकबरपुर नगर पंचायत के वार्ड-13 अशोक नगर वार्ड, बजरंग नगर व गांधीनगर की नई बस्तियों में एक ही पोल के सहारे करीब 30 से 40 कनेक्शन दे दिये गये, जिससे पोल पर तारों का लोड पड़ने से वह 60 डिग्री के कोड में झुके खडे़ हैं। साथ ही आंधी-तूफान के कारण कई बार तार टूटकर गिर जाते हैं, जिसके लिए लाइनमैन को स्वयं बुलाकर सुविधा शुल्क देकर लाइट जोड़नी पड़ती है। वहीं 100 से 150 मीटर तक लाइन को बांस-बल्लियों के सहोर अपने...