गुड़गांव, जून 11 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी गुरुग्राम और मानेसर इलाके में रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट संचालकों ने प्रशासन और प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नियमों में बेवजह सख्ती और भारी-भरकम जुर्माने के विरोध में गुरुग्राम आरएमसी एसोसिएशन के सदस्यों ने सैकड़ों की संख्या में एकजुट होकर जिला उपायुक्त उत्तर कुमार को ज्ञापन सौंपा और अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। इस हड़ताल के कारण गुरुग्राम और मानेसर में चल रहे सरकारी व निजी निर्माण कार्यों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाएगा। 25 करोड़ का लगाया जुर्माना

प्रदूषण बोर्ड और प्रशासन के खिलाफ आक्षेप एसोसिएशन के प्रधान बिजेंद्र राणा का आरोप है कि प्रदूषण बोर्ड और प्रशासन मिलकर उन्हें बेवजह परेशान कर रहे हैं। हाल ही में प्रदूषण बोर्ड द्वारा नियमों का हवाला देकर ...