सौ से अधिक गाड़ियां चोरी कर बेच चुका है गैंग
आगरा, अगस्त 6 -- लोहामंडी से जेल भेजे गए हाईटेक वाहन चोरों का सरगना पुलिस गिरफ्त से दूर है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम ने हरदोई में डेरा डाल दिया है। मुकदमे में उसके पिता और भाई को भी आरोपित बनाया है। पूरे गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की योजना है। पुलिस का दावा है कि गिरोह अब तक सौ से अधिक लग्जरी गाड़ियां बेच चुका है। गैंग पर शिकंजा नहीं कसा जाता तो गाड़ियों की चोरी बदस्तूर जारी रहती। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बावन चुंगी, बावन रोड (हरदोई) निवासी अभिषेक वाजपेई उर्फ सत्यम गैंग का सरगना है। यह भी पढ़ें- ऑन डिमांड लग्जरी कारें चुराते थे हाईटेक चोर, खुद याद नहीं कितनी गाड़ियां बेच चुका है गैंग उसकी गिरफ्तारी के बाद कई राज खुलेंगे। वर्तमान में चोरी की गाड़ियां बस्ती में एक कार बाजार में बेची जा रही थीं। बस्ती से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.