गुड़गांव, अगस्त 31 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक और दो सितंबर तक मानेसर के आईकैट में विक्रेता विकास कार्यक्रम-सह-प्रदर्शनी लगेगी। जिसमें सौ से अधिक ईवी उद्योगों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। आने वाले समय में ऑटोमोबाइल उद्योग में ईवी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने वाली है। ऐसे में प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई)ने स्थानीय उद्यमियों को इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पीएफटीआई अध्यक्ष दीपक मैनी ने कहा कि ईवी उद्योग केवल वाहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बैटरी, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और कई अन्य क्षेत्रों में एमएसएमई के लिए बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं। गुरुग्राम और मानेसर पहले से ही ऑटोमोबाइल ...