सौ साल पुरानी 'ईथर विधि' से बेहोश करके आपरेशन कर रहा आयुष चिकित्सक
बलिया, मार्च 25 -- बलिया, संवाददाता। जनपद में जहां एक ओर नर्सिंग होम में चिकित्सको की लापरवाही मरीजों की जान पर भारी पड़ रही है, दूसरी ओर जिला महिला अस्पताल के पास गली में पिछले कई वर्षो से संचालित नर्सिंग होम में आयुष का चिकित्सक सौ साल पुरानी ईथर विधि से मरीजों को बेहोश करके आपरेशन कर रहा है। इसका खुलासा कमिश्नर के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में गठित स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम के सामने हुआ। मंगलवार की देर शाम जांच के लिए पहुंची टीम ने अदिति हास्पीटल में छापेमारी की। इस दौरान आपरेशन के तीन मरीज भर्ती मिले। नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन तो ठीक मिला लेकिन गंदगी और आपेशन थिएटर मानक के विपरीत मिले। पूछताछ में संचालक ने स्वीकार किया कि वह आज भी ईथर विधि से मरीजों को बेहोश करके आपरेशन करता है।टीम के सदस्यों की मानें तो यहां तीन मरीज भर्ती मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.