चंदौली, मई 17 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू नगर के जीटी रोड पर स्थित सौ साल पुरानी प्राचीन काली मंदिर को विस्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गई। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने पर मां काली मंदिर प्रतिमा को सुभाष पार्क के समीप नवनिर्मित मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस दौरान रविवार की सुबह दस बजे से मंदिर को ध्वस्त करने में मजदूर जुट गए। पीडीडीयू जंक्शन के समीप जीटी रोड पर लगभग सौ साल पुरानी प्राचीन काली मंदिर स्थापित थी। इस मंदिर से हजारों लोगों का आस्था जुड़ी थी। नगर ही नहीं दूर दराज के लोग भी दर्शन पूजन करते थे। इसके अलावा इधर से गुजरने वाले मंत्री, विधायक,फिल्मी दुनिया के एक्टर,गायक आदि शीश नवाकर आगे बढ़ते थे। इसके अलावा दिल्ली के सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी का इस मंदिर पर काफी आस्था है। वहीं सड़क चौड़ीकरण के दौरान मंदिर जद में आ गया था।...