चाईबासा, अप्रैल 15 -- चाईबासा, संवाददाता। तांतनगर के चिटीमिटी गांव में चिटीमिटी चैत्र संक्रांति मेले का शुभारंभ बुधवार को होगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। मेले में झूले, मनोरंजन के साधन, खेल, डांस व ड्रामा शो, साज-शृंगार आदि की दुकानें सज गयीं हैं। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि इस वार्षिक मेले की शुरुआत सौ साल पहले हुई थी। 1913 में फूलचंद राम नाम के एक व्यक्ति ने की थी। इसके बाद उसके विधायक बेटे कैलाश राम व शिव प्रसाद राम ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। इस मेले का सबसे बड़ा आकर्षण है भक्तों द्वारा पीठ में हुक फंसाकर कई बैलगाड़ियों को एक साथ खींचना है। यह भी पढ़ें- दहकते अंगारों पर चलकर भोक्ताओं ने दिखाई शिव भक्ति इसके अलावे जीभ व गाल में लोहे के तार आरपार करके हैरतअंगेज आस्था का प्रदर्शन करते हैं। मेले की शुरुआत शुभ घट तथा यात्रा घाट से होगा। ...