लखनऊ, जनवरी 22 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता सौ साल या उससे अधिक उम्र के जिले में पांच मतदाता हैं। उनको इस बार 25 जनवरी को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही निर्वाचन में अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ से लेकर अधिकारियों तक को सम्मान मिलेगा। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन होगा। जिला प्रशासन के अधिकारियों को गुरुवार चुनाव आयोग की ओर से जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां होंगी। कार्यक्रम को व्यापक रूप देने के लिए पोस्टर व बैनर के साथ लाइव प्रसारण के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी व्यवस्था की जा रही है। इस बार का थीम 'माई इंडिया माई वोट, सिटिजन ऐट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी' रखा गया है। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.