कन्नौज, अप्रैल 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमएस ने मरीजों के रजिस्ट्रेशन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए एक नया अतिरिक्त काउंटर शुरू करा दिया है। काउंटर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को उसके बेहतर संचालन के निर्देश दिए हैं। सौ शैय्या अस्पताल का पिछले दिनों जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें तमाम खामियां देखने को मिली थीं। निरीक्षण के बाद उन्होंने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सुनील कुमार सिंह को निर्देश दिए थे कि एक तो बंद पड़े आईसीयू वार्ड को शुरू करा दिया जाए। साथ ही मरीजों की भीड़ को देखते हुए रजिस्ट्रेशन के लिए एक अलग से काउंटर का भी संचालन शुरू करा दिया जाए। यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी ने लू-वार्ड में बनाए गए 10बेड का जायजा लिया डीएम के निर्देश के बाद सीएमएस ने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.