कन्नौज, फरवरी 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बजट सत्र के दौरान सदन में अपनी बात रखते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने सौ शैय्या अस्पताल समेत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को पूरी जोरदारी के साथ रखा। उन्होंने सदन में कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से सौ शैय्या अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है। पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने बजट सत्र के दौरान सदन में अपनी बात रखते हुए छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र की तमाम समस्याएं रखीं। उन्होंने किसानों के साथ रोजगार और फिर स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे को पूरी जोरदारी से उठाया। उन्होंने कहा कि सौ शैय्या अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से वह रेफर सेंटर बनकर रह गया है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यहां विशेषज्ञ चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.