कन्नौज, अप्रैल 6 -- सौ शैय्या अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार मिल रही शिकायतों और पूर्व निरीक्षणों के बाद अब अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पहले जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) के निरीक्षण के बाद सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ.सुनील कुमार सिंह ने भी अस्पताल का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे सीएमएस डॉ.एसके सिंह अस्पताल पहुंचे और ओपीडी सहित सभी वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैथोलॉजी लैब, दवा वितरण कक्ष, इंजेक्शन कक्ष, बीपी कक्ष, रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत अन्य विभागों में जाकर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.