कन्नौज, फरवरी 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय हलधर किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने नगला दिलू गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में व्याप्त तमाम खामियों और अव्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से नायब तहसीलदार रामप्रकाश को सौंपा गया। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने बताया कि 23 दिसंबर को सौ शैय्या अस्पताल में डॉ.विपिन कुमार सचान के माध्यम से उनके ड्राइवर धीरज सचान, स्टाफ नर्स वंदना पाल व अर्चना कटियार की मौजूदगी में एक महिला का आपरेशन होने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अभी तक दोषियों पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। सौ शैय्या अस्पताल में हो रही खुलेआम धांधली पर रोक लगाई जाए। डॉ.विपिन सचान के द्वारा जो आपरेशन बिना सर्जन क...