कन्नौज, अप्रैल 1 -- -भाकियू भानू गुट के प्रतिनिधि मंडल ने अस्पताल का लिया जायजा छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सौ शैय्या अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर मिश्रित स्थिति सामने आई।भाकियू भानू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि सौ शैय्या अस्पताल के सीएमएस की अनुपस्थिति लगातार बनी हुई है, जिससे कई विभागों में व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं और अस्पताल केवल औपचारिकता तक सीमित नजर आया। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं में डॉक्टर सक्रिय दिखे और स्टाफ पूर्ण ड्रेस में मौजूद रहा। मरीजों ने बताया कि अब दवाइयां पहले की तरह बाहर से नहीं लानी पड़ रही हैं और उपचार में सुधार हुआ है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में कमी ...