सौ शैय्या अस्पताल की एनेस्थेटिक चिकित्साधिकारी का हुआ स्थानांतरण
कन्नौज, जून 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में तैनात एनेस्थेटिक चिकित्साधिकारी डॉ.आकांक्षा का स्थानांतरण होने से अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का संकट और गहरा गया है। डॉ.आकांक्षा की तैनाती 31 दिसंबर 2024 को अस्पताल में हुई थी। उनका चयन कानपुर देहात के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक आचार्य पद पर होने के बाद उनका स्थानांतरण कर दिया गया। उन्होंने 16 जून को नए संस्थान में पहुंचकर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। चिकित्साधिकारी डॉ.आकांक्षा के स्थानांतरण के बाद सौ शैय्या अस्पताल में अब एक भी एनेस्थेटिक चिकित्साधिकारी नहीं बचा है। इससे अस्पताल में होने वाले ऑपरेशन और अन्य शल्य चिकित्सा सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़त्रंय गई है। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की अनुपस्थिति में कई मरीजों को या तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.