कन्नौज, मई 4 -- मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.स्वदेश गुप्ता ने सौ शैय्या अस्पताल में स्थित आईसीयू वार्ड को शीघ्र क्रियाशील करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अवगत कराया कि आईसीयू के सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन की कमी है, जिसकी सूचना शासन और महानिदेशालय को पहले ही दे दी गई थी। हालांकि, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध चिकित्सा कर्मियों के माध्यम से रोस्टरवार ड्यूटी तैयार कर आईसीयू वार्ड को तत्काल क्रियाशील कर दिया गया है। अब गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। डॉ.स्वदेश गुप्ता ने कहा कि जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिले के चिकित्सालयों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.