मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर। जनपद के सौ माध्यमिक विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन का अंक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अबतक अपलोड नहीं करने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज सख्त हो गया है। साथ ही परिषद ने ऐसे लापरवाह विद्यालयों के 25 मार्च तक हर हाल में आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने के आदेश दिया है। अन्यथा की स्थिति में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और डीआईओएस की जिम्मेदारी तय की जाएगी। आंतरिक मूल्यांकन के अंक छात्रों के फाइनल रिजल्ट में जुड़ते हैं। समय से अंक परिषद के पोर्टल पर अपलोड नहीं होने से परीक्षा का परिणाम भी विलंबित होगा। विद्यालय स्तर पर नैतिक शिक्षा, कला, खेल आदि विषयों के आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था है। हालांकि, स्कूल स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया जनवरी एवं फरवरी के मध्य...