अररिया, दिसम्बर 23 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर के अति प्राचीनतम व ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान प्लस-टू ली अकादमी के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर पूर्व विद्यार्थियों के सौजन्य से एक बैठक विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से आगामी 17 और 18 जनवरी 2026 को शताब्दी गौरव महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन कमेटी एवं कार्यशील कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम का संयोजक राशिद जुनैद को बनाया गया। बैठक के संदर्भ में मार्गदर्शन कमेटी के सदस्य प्रशांत प्रवीण व सह संयोजक ब्रजेश द्विवेदी ने बताया कि शताब्दी गौरव महोत्सव का आयोजन दो दिवसीय होना है, जिसमे विद्यालय के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक पहलुओं, विद्यालय के 20 वी सदी के पूर्व छात्रों को जोड़ने आदि पर विशेष महत्व दिया जाएगा। वही प्रथम...