सौ वर्ष की कछुआ पहली बार बनी मां
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- न्यूयॉर्क। अमेरिका के फिलाडेल्फिया चिड़ियाघर में सौ साल की गैलापागोस कछुआ 'मॉमी' पहली बार मां बनी है। उसने 16 बच्चों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर के अनुसार, यह इस प्रजाति के सफल प्रजनन का 150 साल से ज्यादा के इतिहास में पहला मामला है। मॉमी और करीब 100 साल के नर कछुए अब्राजो को 2020 में प्रजनन के लिए साथ लाया गया था। कई बार अंडे देने के बाद पहली बार सात बच्चे सफलतापूर्वक बाहर निकले। बाद में आठ और बच्चों के साथ संख्या 16 हो गई। इनमें नौ नर और सात मादा हैं। यह प्रजाति गंभीर रूप से संकटग्रस्त है। मॉमी की वंशावली पहले चिड़ियाघर की प्रजनन आबादी में शामिल नहीं थी, इसलिए इन बच्चों से प्रजाति में नई आनुवंशिक विविधता जुड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.