सौ वर्ष की आयु में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह का निधन
रुद्रपुर, अगस्त 16 -- नानकमत्ता, संवाददाता। आजादी की लड़ाई के गवाह रहे 100 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह का 15 अगस्त को पंजाब स्थित एक गुरुद्वारे में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पैतृक गांव सिसईखेड़ा समेत पूरे नानकमत्ता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ नानकमत्ता श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में क्षेत्र में विशेष सम्मान पाने वाले दर्शन सिंह ने अपना जीवन देश और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया था। करीब एक सदी का गौरवशाली जीवन जीने वाले दर्शन सिंह के निधन को क्षेत्रवासियों ने अपूरणीय क्षति बताया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.