सौ वर्षों में पृथ्वी का तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया
बागेश्वर, जून 26 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। द हंगर प्रोजेक्ट के तत्वावधान में क्षेत्र की 24 पंचायतों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बढ़ते वैश्विक तापमान, बदलते मौसम और पर्यावरणीय क्षति के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दस दिवसीय अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला संयोजक बसंती कपकोटी ने बताया कि पिछले 100 वर्षों में पृथ्वी का तापमान लगभग 0.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। इसके कारण वर्षा में कमी, ग्लेशियरों के पिघलने, प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने तथा खान-पान और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वीरांगना महिला जन संगठन की सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। बसंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.