देहरादून, नवम्बर 25 -- रजत जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को कोषागार में पेंशन जागरूकता व निशुल्क शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने शिविर में सौ वर्षीय प्रेमवती डोभाल समेत अन्य पेंशनरों, राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कोषागार में तकनीकी सुदृढ़ीकरण के लिए दस नए कंप्यूटर खरीद की मंजूरी दी। पेंशनरों की सुविधा के लिए बनाए गए हॉल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कोषागार में जो भी बुजुर्ग पेंशनर आते हैं, उनको सम्मान के साथ उनका अधिकार मिलना चाहिए। इसके लिए कोषागार को पेंशनरों के लिए सरल व सुविधाजनक बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने पेंशनर जागरूकता शिविर को उपयोगी बताते हुए उप कोषागार के माध्यम से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भी जागरूकता शिविर लगाने की बात कही। मुख्य कोषाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.