सीवान, मार्च 16 -- भगवानपुर हाट, एसं। शराब तस्करी एवं निर्माण पर रोक लगाने के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन अभियान के तीसरे दिन शनिवार को थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर एक सौ लीटर शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रामपुर कोठी गांव से अरविंद कुमार एवं प्रिंस कुमार को 55 लीटर शराब के साथ, गोपालपुर बरौरा गांव के रामपति राम को 10 लीटर शराब के साथ तथा सराय पड़ौली के राजू मुसहर को 35 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार तस्करों को रविवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...