मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- पारू। थाने के जाफरपुर खुटाही गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से सौ लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर संदीप चौधरी को गिरफ्तार किया है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली कि बिलटू चौधरी का पुत्र संदीप चौधरी शराब की तस्करी करता है। छापेमारी के दौरान संदीप के घर से सौ लीटर शराब बरामद की गई। बताया कि सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...