मेरठ, मार्च 28 -- टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना निवासी धर्मपाल (70 वर्ष) पुत्र नानक चंद ने घरेलू विवाद के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि धर्मपाल मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे वह अपनी पत्नी से 100 रुपये मांग रहा था। पत्नी द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर धर्मपाल घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसने मलियाना दिल्ली रेलवे लाइन पर पहुंचकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर , टीपी नगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...