नैनीताल, अप्रैल 28 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में एनसीसी कैडेट्स के लिए दो दिवसीय प्री-सीजन शूटिंग कैंप लगाया गया। 100 में से 10 कैडेट्स का चयन अगले चरण के लिए किया गया।शूटिंग कैंप मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सीटीओ प्रो. आशीष मेहता ने कहा कि इस तरह के शिविर युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि फायरिंग में सही निशाना लगाना जितना आवश्यक है, जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे साधना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। बताया कि शिविर में डीएसबी परिसर, 79 बटालियन आर्मी, 05 यूके नेवल यूनिट एनसीसी, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक नैनीताल और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुल 100 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कैडेट्स को अनुभवी प्रशिक्षक सूबेदार प्रदीप रोका एवं हवलदार कमान सिंह ने निशानेबाजी क...