सौ मुकदमों में जब्त 929 लीटर अवैध शराब को पुलिस ने किया नष्ट
महाराजगंज, जुलाई 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्राधिकारी नौतनवां के निर्देशन में परसामलिक थाना पुलिस ने न्यायालय सिविल जज (प्रवर खंड) त्वरित न्यायालय/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में 100 मुकदमों से संबंधित 929 लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया है।परसामलिक थाना परिसर में आयोजित इस प्रक्रिया के दौरान जब्त की गई अवैध शराब को सामूहिक रूप से नष्ट कराया गया। इस दौरान राजस्व विभाग, आबकारी विभाग व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों की देखरेख में नियमानुसार पूरी पारदर्शिता बरतते हुए अवैध शराब के विच्छेदन की विधिक कार्रवाई को अंजाम दिया गया।विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाए रखने के लिए मौके पर मुस्तैद टीम द्वारा विस्तृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.