पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। गांधी स्टेडियम के मैदान पर बुधवार को कई खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिताओं में पहला स्थान पाने को लेकर खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। 400 मीटर बालक-बालिका वर्ग की दौड़ को झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रु ने खेल की शुरुआत कराई। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क की जरूरत होती है। खिलाड़ी आगे बढ़े अपने गांव जिले मंडल प्रदेश का नाम रोशन करें। 100 मीटर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में इस्लाम अहमद प्रथम, शशांक गुप्ता द्वितीय, हरिश्चंद्र तृतीय स्थान पर रहे...