मैनपुरी, फरवरी 16 -- शहर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव प्रधानाचार्य सुमन यादव की देखरेख में स्काउट भवन में आयोजित हुआ। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ डीआईओएस सतीश कुमार व उनकी पत्नी स्मृति चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने समूह नृत्य कर शानदार प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव खेल उत्सव के तहत छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में इंटरमीडिएट की सिद्धि सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भूमिका द्वितीय व तान्या मौर्य तृतीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में टीम-बी कैप्टन सिद्धि सक्सेना विजेता रही। शतरंज में पल्लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका क्रीड़ा शिक्षक विनोद कुमार यादव, अजीत कुमार, अजय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.