मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पैरा गेम्स एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर के सहयोग से मंगलवार को जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद सह चयन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, सिकंदरपुर एवं शुभम विकलांग विकास संस्थान फरदो गोला में हुई। जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल विभाग में कार्यरत राष्ट्रीय खिलाड़ी भानु प्रिया ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 12 फरवरी को सिकंदरपुर स्टेडियम में होनेवाली प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 14 व 15 फरवरी को होगी। जिला संघ के सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि 30 वर्ष से कम आयु वर्ग के शारीरिक दिव्यांग, मंदबुद्धि, मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं हुईं, जबकि दृष्टिबाधित क्रिकेट व फुटबॉल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.