मिर्जापुर, दिसम्बर 5 -- लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का आगाज़ शुक्रवार की सुबह लालगंज मिलिट्री ग्राउंड में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रिंकी कोल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में ऊर्जा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। उनकी विविधता ही उनके व्यक्तित्व और भविष्य की असली ताकत है। खेल न सिर्फ शरीर को मजबूत करता है बल्कि आत्मविश्वास और विज़न भी तय करता है। वहीं पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सौ मीटर दौड़ में अर्पित मिश्रा प्रथम व 15 सौ मीटर दौड़ में देव प्रकाश प्रथम रहे। खिलाड़ियों से परिचय के दौरान विधायक ने युवाओं से पूछा कि भविष्य को कैसे देखते हैं। इस पर खिलाड़ियों ने कहा कि प्रतियोगिता हमें विश्वास देती है और सफलता के सपनों को आकार देती है। कार्यक्रम में अपना दल एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.