रिषिकेष, अप्रैल 17 -- पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ढालवाला में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अंडर -14 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंशुल मेवाड़ ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना, नेतृत्व क्षमता, प्रतिरोधक क्षमता, धैर्य एवं सहनशीलता का विकास होता है। अंडर-14 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंशुल मेवाड़, अनीश असवाल, आयुष रमोला ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 दौ सौ मीटर दौड़ में अंकुश रमोला, आदेश रावत, आयुष रमोला ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शुभम कंडियाल, आयुष रमोला, आदेश रावत ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान ...