बांदा, दिसम्बर 12 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा और गिरवां थाना क्षेत्र के अमृतपुर खेरवा, उसरापुरवा, तरखरी सहित कई गांवों में बीती रात 12 से एक बजे के बीच एक साथ कई जगह खलिहानों में आग लग गई। सैकड़ों बीघा धान की फसल देखते-ही-देखते राख में बदल गई। कुछ जगहों पर खबर लिखे जाने तक अभी भी धुआं उठते देखा जा रहा है। गांव के कुछ लोगों का मानना है कि दूर-दूर स्थित खलिहानों में एक ही रात आग का भड़कना सामान्य दुर्घटना नहीं लगता। पीड़ित किसानों का कहना है कि आग जानबूझकर लगाई गई है। किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है। गिरवां थाना क्षेत्र के अमृतपुर खेरवा के रामदत्त शुक्ला व अन्य की करीब 30 बीघा, अतर्रा थाना क्षेत्र के उसरापुरवा में 54 बीघा धान की फसल जलना बताया जाता है। इसमें राजाभइया की 14 बीघा, हरिबाबू राजपूत की 14 बीघा, सर्वेश शुक्ला साढ़े 3 बीघा, छोटू राजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.