पाकुड़, अप्रैल 15 -- पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 के तहत बुधवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ भरत भूषण भगत, चिकित्सक डॉ. मंजर आलम, प्रभात दास सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति, कार्ययोजना एवं जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर और संक्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.