सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित
पाकुड़, मार्च 19 -- प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में गुरूवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रखंड के जनप्रतिनिधियों का कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीडीओ के अलावे प्रखंड उप प्रमुख नसीमा खातुन, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य उपस्थित थे। बीडीओ ने कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को टीबी के लक्षण, बचाव, चिकित्सक से जांच कराकर ससमय दवा लेने से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला में बीडीओ ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को टीबी के लक्षणों में सिर्फ खांसी ही नहीं बल्कि बलगम वाली खांसी, बुखार, सीने में दर्द, शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ होना, बलगम में खून आना, थकान, पुरानी बीमारी, रात में पसीना आना, हाल में हुए शारीरिक बदलाव तथा वजन में गिरावट होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.